देवास शहर को और भी खूबसूरत और स्वच्छ बनाने के लिए हमारे लगनशील नगर निगम आयुक्त महोदय द्वारा नेक और सराहनीय कदम ग्रीन देवास बनाने की और शहर भर में हो रहा पौधा रोपण...
देवास । स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के महत्वपूर्ण कार्यक्रम खुले में शौच से मुक्त में देवास नगर पालिक निगम ने लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस का सम्मान प्राप्त किया, तथा इसी के साथ मार्च में होने वाली वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अपने लिये 500 अंक भी सुनिश्चित कर लिये हैं। केन्द्र सरकार के शहरी विकास एवं मंत्रालय की चयनीकृत एजेंसी क्यूसीआई द्वारा शहर में दिसम्बर माह में तीन दिवस तक रहकर ओ.डी.एफ प्लस प्लस का मूल्यांकन किया गया था। जिससे टीम द्वारा शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, मूत्रालयों, तालाबों, व्यावसायिक क्षेत्रों, स्लम बस्तियों का दौरा कर मापदंडों के अनुसार निरीक्षण किया गया । टीम द्वारा एस.टी.पी. प्लांट का भी भ्रमण किया गया। ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधाओं को देखा। देवास शहर से निकलने वाले सीवरेज का उपयोग बिलावली एस.टी.पी. प्लांट में किया जा रहा है उपचारित किए गये जल का पुन: उपयोग गार्डन में पौधों को पानी देने में, सड़क धुलाई में एवं डिवाईडर धुलाई में किया जा रहा है। निगम द्वारा 4 नवीन सामुदायिक शौचालयों का पुन: निर्माण किया गया तथा इन शौचालयों में विकलांग एवं ...
Comments
Post a Comment